Rahasyamay Yatra | रहस्यमय यात्रा (रोचक एवं रोमांचक उपन्यास)
जन्म जन्मांतर विषय पर लिखी गई अत्यंत रोचक, रोमांचक एवं रहस्य्मयी गाथा है। यहां लेखक इस रहस्य्मयी यात्रा पर पाठकों को अपने साथ ले जाता है। जिसे पढ़कर पाठक भविष्य के साथ-साथ पुनर्जन्म में भी पूर्वजन्म के सिद्धांत के विषय में सोचने को विवश हो जाता है। एक बार जब आप इस गाथा को पढ़ना शुरू करते हैं, तो फिर इसे समाप्त किये बिना नहीं रह सकते।
राज ऋषि शर्मा हिंदी, डोगरी और अंग्रेजी भाषाओं के बहुमुखी प्रतिभाशाली लेखक, पत्रकार और चित्रकार हैं। उन्होंने अब तक विभिन्न विधाओं में 29 पुस्तकें लिखी हैं, जिन्हें पाठकों ने खूब सराहा है। वे मुख्य रूप से हिंदी में लिखते हैं। उनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और संग्रहों में प्रकाशित हुई हैं और आकाशवाणी पर भी प्रसारित की गई हैं।
1975 में उन्होंने ‘महक’ और 2022 में ‘महकती वाटिका’ नामक पत्रिकाओं का संपादन और प्रकाशन किया। 1977 में उन्होंने ‘राजर्षि कल्चर क्लब’ का भी संचालन किया। वर्तमान में, वे ‘महकती वाटिका’ नामक काव्य संग्रहों की श्रृंखला का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं।
राज ऋषि शर्मा को ‘साहित्यालंकार’ और ‘साहित्य श्री’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
Reviews
There are no reviews yet