Skip to content

Free Shipping on Orders Above 249

Menu

डॉ. कंचन भारद्वाज, जन्म- शाहजहांपुर, (उत्तर प्रदेश) में हुआ। पीएच.डी, एम.फ़िल. की डिग्री जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली से एवं एम.एड.की डिग्री रूहेलखंड विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वर्तमान में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली में हिन्दी अध्यापनरत हैं। साहित्य और संगीत में गहरी रुचि है। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा ‘हिन्दी शिक्षक सम्मान 2008’ से सम्मानित हुयी हैं। विश्व हिंदी साहित्य परिषद द्वारा 2019 में ‘साहित्य सरिता सम्मान’ प्राप्त हुआ। तबला वादन और कत्थक में गहरी रुचि है। विविध पत्र पत्रिकाओं में लेख एवं कविताओं का प्रकाशन हुआ है। पीएम ए विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत सी आई ई टी, दिल्ली द्वारा कई व्याख्यान प्रकाशित हुए। सुभद्राकुमारी चौहान कृत ‘झाँसी की रानी’ कविता की अभिनयात्मक प्रस्तुति देश और यूरोप के कई देशों में की। संपर्क : kanchanbhardwaz@gmail.com